फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमी की मौत

Thu, 28 Jul 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
अस्पताल में दम तोड़ा बिट्टू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में दो दिन पहले घर से फरार हुए एक प्रेमी युगल ने यहां रोडवेज बस स्टैंड के पास एक साथ जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल में दाखिल कराया। वहां प्रेमी ने दम तोड़ दिया। प्रेमिका की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जिला अस्पताल से एक निजी चिकित्सक के यहां दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

मंडावर थाने के गांव मोहंडिया निवासी बिट्टू (18) का काफी समय से एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसमें खा रखी थीं। लड़की गांव के एक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा है। सोमवार को लड़की घर से कहकर स्कूल गई। सुबह करीब 11.30  स्कूल में उसने प्रधानाचार्य को बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। प्रधानाचार्य ने उसे घर जाने की इजाजत दे दी। स्कूल से वह शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजन चिंतित हो गए। 
उन्होंने लड़की की तलाश की। उसका कोई पता नहीं चला। मंगलवार की शाम लड़की के पिता ने बिट्टू व गांव पमड़ावली निवासी उसके साथी रंजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।  पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई। बिट्टू और किशोरी बुधवार शाम करीब पांच बजे बिजनौर में रोडवेज बस स्टैंड के पास एक होटल में पहुंचे। दोनों ने जहर खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ गई। यह देखकर आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल में दाखिल कराया।  जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बिट्टू ने दम तोड़ दिया। लड़की को गंभीर हालत में परिजन जिला अस्पताल से रेफर कराकर एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए हैं। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मौके से जहर  की एक खाली शीशी मिली है। मंडावर के थानाध्यक्ष सुरेंद्र पचौरी के मुताबिक लड़की को भगा ले जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी।  दोनों का कुछ पता नहीं चला था। शाम के समय दोनों के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली।
विज्ञापन


चोरी-छिपे मिलते थे दोनों
गांव में दोनों का आमने सामने मकान था। दोनों में काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों की प्रेम कहानी गांव में किसी से छिपी नहीं थी। दोनों चोरी छिपे मिलते रहते थे। ग्रामीणों के मुताबिक बिट्टू रोशनपुर हरिद्वार में एक फैक्ट्री में काम करता था। प्रेमिका से मिलने के लिए  आता जाता रहता था। किशोरी के परिजनों के मुताबिक उसने कभी  नहीं बताया कि वह बिट्टू से शादी करना चाहती है। दोनों प्रेमी प्रेमिका दलित बिरादरी से हैं।
नहीं पहुंचे बिट्टू के परिजन
जिला अस्पताल में बिट्टू ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसके परिवार से वहां कोई दिखाई नहीं दिया। बिट्टू का शव अस्पताल में रखा रहा। लड़की के परिवार के बड़ी तादाद में सदस्य जिला अस्पताल पहुंच गए। रिश्तेदारों की भी वहां भीड़ लग गई। ग्रामीणों के मुताबिक बिट्टू के पिता को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पूछताछ के लिए बुला रखा  था। अस्पताल में गांव का कोई भी व्यक्ति बिट्टू के साथ न  होने से सब लोग सकते में हैं।


वियोग में की आत्महत्या
नहटौर  में गांव नवादा चौहान निवासी तसलीम अहमद 30 वर्ष पिछले आठ माह से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसकी पत्नी अपने पुत्र को लेकर तसलीम को छोड़कर चली गई थी। तसलीम का उपचार भी चल रहा था। मानसिक रूप से परेशान चल रहे युवक ने चार माह पूर्व पत्नी और पुत्र के वियोग में बिजली का तार पकड़कर आत्महत्या की कोशिश की थी। उसके बाद भी उसनेेेे कई बार आत्महत्या करने की कोशिश की। मंगलवार की रात को तसलीम घर से लापता हो गया। सुबह को उसका शव गांव के प्राथमिक स्कूल के पास स्थित तालाब में तैरता मिला। ग्रामीणों ने शव को तालाब से बाहर निकाला। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। परिजनों मे इस घटना से कोहराम मच गया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें