फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी से रंगदारी मांगने वाला वकील गिरफ्तार

Tue, 21 Jun 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में पकड़ा गया मुनीर के नाम पर रंगदारी मांगन वाला अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में स्योहारा पुलिस और सर्विलांस टीम ने एक व्यवसायी से दो लाख के इनामी बदमाश मुनीर के नाम पर एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले अधिवक्ता को दबोच लिया है। रंगदारी डाक से पत्र भेजने के बाद मोबाइल पर एसएमएस करके मांगी गई।  
विज्ञापन

 एसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक स्योहारा के मोहल्ला चौधरियान निवासी शोभित जैन बड़े व्यवसायी हैं। स्योहारा के पोस्ट आफिस के पास उनका बड़ा अरिहंत के नाम से शोरूम है। 13 जून को रजिस्ट्री डाक से  शोभित जैन को एक बंद लिफाफे में पत्र मिला। पत्र में लिखा था कि मै मुनीर नाइन एमएम पिस्टल वाला हूं। एक करोड़ की रंगदारी देने के लिए तैयार रहना। सभी नोट एक हजार के होने चाहिए। मुझे रमजान में खून खराबा नहीं करना है। पैसे कब और कहां पहुंचाने हैं और किसने हाथ  इसका एसएमएस 13 जून को तेरे मोबाइल में मिल जाएगा। ज्यादा दिमाग का इस्तेमाल  मत करना। समुद्र से केवल एक लौटा पानी मांग रहा हूं। डीएम, एसपी, कर्नल कोई बचाने नहीं आएगा। पैसे सही जगह पर टाइम से नहीं पहुंचे तो 31 दिसंबर को नाइन एमएम  के पिस्टल से सबका खात्मा। ज्यादा होशियारी महंगी पडे़गी। तुझे एक करोड़ देने पड़ेंगे हर हाल में चाहे एक लाश के पहले या बाद में। सीसीटीवी का नाइट विजन अच्छा करके रखना। लिफाफे में एक अखबार की  कटिंग भी थी। इसमें मुनीर का एक खबर के साथ फोटो भी छपा था। 17 जून को मोबाइल  नंबर 9917284800 पर 9456678016 से एक एसएमएस आया। एसएमएस में हिंदी के शब्द अंग्रेजी में लिखे थे। कहा गया था कि अपने सरवेंट रोहित के घर नौ बजे तक ब्लू बैग में जरूर भिजवा देना। मेरा आदमी सद्दाम कहीं पर भी पिक कर लेगा। सद्दाम के पास इसकी पूरी जानकारी है।  
सीसीटीवी सामने तो क्या पूरे स्योहारा में लगवा दे। तुझे हर हाल को रुपये देने पड़ेंगे। एसपी ने इस  मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के  निर्देश दिए। मोबाइल से एसएमएस करने पर स्योहारा के मोहल्ला तकी सराय निवासी विश्वनाथ शर्मा पुलिस के जाल में फंस गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया। जिस मोबाइल से एसएमएस किया था वह मोबाइल सिम समेत बरामद कर लिया। सिम आरोपी ने फर्जी आईडी पर ले रखा था। विश्वनाथ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर उसका चालान कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया विश्वनाथ वकील है। एसपी ने केस का खुलासा करने पर एसओ स्योहारा राजकुमार शर्मा समेत पूरी टीम को इनाम देने की घोषणा की है। एसीजेएम कोर्ट में विश्वनाथ को पेश किया, वहां से उसकी जमानत निरस्त हो गई। इसके बाद उसका जमानत प्रार्थना पत्र जिला जज की कोर्ट में पेश किया गया। जिला बार अध्यक्ष राजीव चौहान और सचिव अजीत पंवार समेत तमाम वकील वहां मौजूद रहे। प्रभारी जिला जज धर्मराज मिश्र ने विश्वनाथ को अंतरिम जमानत दे दी। जमानत प्रार्थना पत्र पर फाइनल सुनवाई के लिए 21 जून की तिथि तय की है।
विज्ञापन


जन्म पत्री एक जैसी होने पर मांगी रंगदारी 
विश्वनाथ शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसकी व शोभित जैन की जन्मपत्री एक समान है। शोभित जैन की आर्थिक स्थित मजबूत है, जबकि उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। शोभित जैन के रिश्तेदार व विश्वनाथ के  दोस्त ज्योतिष पंकज जैन ने विश्वनाथ की कुंडली के बारे में उसे कुछ नहीं बताया। यह भी नहीं बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर क्यों है, इसलिए उसने रंगदारी मांगी थी। पंकज जैन नगो का व्यापारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें