फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक का हत्यारोपी गिरफ्तार

Sat, 06 May 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में पारस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आफताब हत्याकांड के आरोपी डॉ.अयाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जुलाई 2015 में हुए हत्याकांड में फरार डॉ.अयाज पर 15 हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन


पारस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आफताब अहमद की 9 जुलाई 2015 की रात करीब पौने 9 बजे उनके घर के पास में बाइक सवार बदमाशों ने हत्या कर दी थी। आफताब के बेटे ने डॉ.अयाज सहित तीन आरोपियों को हत्या में नामजद किया था। हत्याकांड के दो आरोपी सिकंदर और बिट्टन जेल में हैं, जबकि डॉ.अयाज फरार चल रहा था। पुलिस क्षेत्राधिकारी रामानंद कुशवाहा ने बताया कि अयाज की फरारी के बाद कुर्की प्रक्रिया के बाद से पुलिस उसकी तलाश में थी। थाना प्रभारी सतीश कुमार, एसएसआई अमन सिंह, एसआई विकास यादव के निर्देशन में गठित  टीम ने हत्यारोपी डॉ.अयाज को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर हत्यारोपी को  गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने  पुलिस को चकमा देने का प्रयास किया, लेकिन जल्द ही पुलिस ने डॉ.अयाज को पहचान कर अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें