पूछताछ करते तहसीलदार व श्रम परिवर्तन अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
श्रम परिवर्तन अधिकारी व तहसीलदार ने शुक्रवार को मां काली बिक्र फील्ड पर दो बाल श्रमिक को मुक्त कराया है। अधिकारियों ने आयु परीक्षण के लिए बाल श्रमिकों को सीएमओ कार्यालय भेजा है। भट्ठा मालिक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी एसके मिश्रा व तहसीलदार अरविंद कुमार ने टीम के साथ क्षेत्र के कई ईंट भट्ठों पर छापेमारी की। इसमें मां काली बिक्र फ ील्ड पर छापेमारी के दौरान बदायूं निवासी दो किशोर को काम करते हुए पकड़ लिया। दोनों किशोरों को सीएमओ के यहां आयु परीक्षण के लिये भेज दिया।
श्रम परिवर्तन अधिकारी ने बताया कि आयु परीक्षण के बाद दोनों किशोरों को बाल कल्याण विभाग के सामने पेश किया जाएगा। इसके बाद बच्चों को उनके अभिभावकों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भट्ठा मालिक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। इस मौके पर टीम के साथ खंड शिक्षा अधिकारी अजीतमल सुधीर गुप्ता, एडीओ कोऑपरेटिव निर्दोष राजपूत तथा कोतवाली की पुलिस टीम भी साथ रही।