फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर डकैती

Thu, 27 Apr 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कासमपुरगढी में डकैती के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के कासमपुरगढ़ी में पांच नकाबपोश बदमाशों ने गांव कासमपुर गढ़ी में दंपति को गन प्वाइंट पर लेकर करीब 20 हजार की नकदी समेत तीन लाख के सोने चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट भी की।
विज्ञापन


गांव कासमपुरगढ़ी में निवासी निसार अहमद ने बताया कि मंगलवार की रात वह और उसकी पत्नी जमीरन सोए हुए थे। करीब 12 बजे पांच नकाबपोश बदमाश घर में घुस गए और  उसे एवं उसकी पत्नी को गन प्वाइंट पर ले लिया। दोनों को एक कमरे में लेकर जाकर बंद कर दिया।

बदमाशों ने घर में करीब एक घंटे तक लूटपाट की। घर में रखे 20  हजार की नकदी, आठ तौले सोने के जेवर और दो किलो चांदी के जेवर समेट लिए।  शोर मचाने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की, जिसमें उन्हें काफी चोटें आई है।
विज्ञापन


जमीरन ने बताया कि बदमाशों ने घर में घुसते उसका मोबाइल भी कब्जे में ले लिया। लूट के बाद बदमाश उन्हें बंधक मुक्त कर गए। साथ ही धमका गए कि यदि किसी ने पुलिस में शिकायत की तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। घटना की सूचना पुलिस दी गई है।

उधर, कोतवाल राजकुमार शर्मा ने ऐसी किसी वारदात के संज्ञान में होने से इंकार किया है। बताया कि यदि तहरीर मिलेगी तो पुलिस मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें