फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बना रहे थे मिलावटी शराब

Thu, 27 Apr 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पकड़े शराब तस्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के मंडावर में पुलिस ने दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो एक बाग में यूरिया और कैमिकल से शराब बना रहे थे। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान फायरिंग कर भाग रहे दोनों शराब तस्करों को दबोच लिया।
विज्ञापन


तस्कर खुद भी आम के एक बाग में यूरिया और केमिकल से शराब बना रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से हरियाणा राज्य की शराब, मिलावटी शराब, तमंचे, कारतूस और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए है।

पुलिस ने बाग से हरियाणा राज्य की देशी शराब की आठ पेटी बरामद की। इसके अलावा मिलावटी शराब के 42 भरे पव्वे, काफी संख्या में खाली पव्वे, खाद, केमिकल, पानी, दो तमंचे, दो कारतूस और दो खोखे बरामद किए।
विज्ञापन


तस्करों ने अपने नाम गांव विलासपुर निवासी भारत और कोतवाली शहर के गांव अगरा निवासी नर सिंह बताए। तस्करों ने पुलिस को बताया कि वे यूरिया और केमिकल से मिलावटी शराब बना रहे थे।

इस शराब को वे देशी शराब के खाली पव्वों में भरकर गांवों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाते है। पुलिस ने आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें