फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, हमलावरों ने कनपटी से सटाकर मारी गोली, मचा कोहराम, परिजनों की पुलिस से नोकझोंक

Wed, 29 May 2024 09:37 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Murder in Bijnor : बिजनौर में हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। इस दौरान परिजनों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
बिजनौर में हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे पर बिजनौर शहर में बुधवार की शाम को प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर दोनों हमलावर बाइक से फरार हो गए। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर, पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन


बिजनौर शहर से सटे हुए गांव आदमपुर स्थित मन्नू पुरम कॉलोनी निवासी सुशील कुमार (45) पुत्र रामदिया श्री हॉस्पिटल के पास स्थित दुकान पर गए थे। जहां पहले से ही घात लगाए बैठे दो नकाबपोश हमलावरों ने कनपटी से सटाकर सुशील कुमार पर गोली चला दी। घटनास्थल से थोड़ी दूर स्थित सेंट मैरी चौराहे पर खड़ी यातायात पुलिस दौड़कर मौके पर पहुंची। जहां से गंभीर रूप से घायल सुशील कुमार को अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सुशील कुमार को मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, इस वारदात की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। गुस्साए परिजनो ने पुलिस के साथ भी नोकझोंक की। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन जिला अस्पताल पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली।

यह भी पढ़ें: कौन है कुख्यात सुनील राठी: जिसे कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, घोषित है अंतरराज्यीय माफिया, 41 केस हैं दर्ज
विज्ञापन

उनके बाद एसपी देहात अर्ज, सीओ राजेश सोलंकी समेत हलदौर, किरतपुर और मंडावर थाना पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। साथ ही हत्याकांड को अंजाम देने की वजह को भी तलाशा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Exit Polls: वेस्ट यूपी की इन सीटों पर फेल हो गया था 2019 का एग्जिट पोल, पढ़िए आखिर कहां-कहां पलट गई थी बाजी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें