सुनील राठी को 10 तो नीरज बवाना को सात व सचिन को पांच साल की सजा
बागपत में गैंगस्टर के मुकदमे में मंगलवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष गैंगस्टर ने कुख्यात सुनील राठी को दस साल, नीरज बवाना को सात साल और सचिन हलालपुर को पांच साल की सजा सुनाई। साथ ही सुनील राठी पर एक लाख रुपये, नीरज बवाना पर 70 हजार रुपये और सचिन हलालपुर पर 50 हजार रुपये अर्थदंड लगाया।
कौन है कुख्यात सुनील राठी
पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या का आरोपी और एक लाख का इनामी कुख्यात सुनील राठी इन दिनों जेल में बंद है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अपराध जगत में सुनील राठी का नाम बड़ा है। बताया जाता है कि अपने पिता की हत्या कर उसने जुर्म की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद एक-एक करके चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद लोग सुनील के नाम से भी डरने लगे। उसकी मां पिछले विधानसभा चुनाव में बीएसपी के टिकट पर छपरौली विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: कसा शिकंजा: रफीक अंसारी ने पार्षद से शुरू किया था राजनीतिक सफर, दो बार बने विधायक, रह चुके हैं हिस्ट्रीशीटर