नजीबाबाद में चोरों ने विद्युत निगम कार्यालय के ताले तोड़कर रिकॉर्ड चोरी करने का प्रयास किया। जेई ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है।
मोहल्ला मजीदगंज स्थित विद्युत निगम कार्यालय का रविवार रात चोरों ने ताले तोड़ डाले। सोमवार को कार्यालय का ताला टूटा मिला। बिजली बिलों की रसीदें और रिकॉर्ड अस्त-व्यस्त देखकर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जेई देवेंद्र यादव ने कार्यालय में रखे रिकॉर्ड की गहनता से जांच कराकर निगम के रिकॉर्ड एवं संपत्ति को कोई क्षति न होने की बात कहीं। कई उपभोक्ताओं के पास से विद्युत बिल भुगतान की फर्जी रसीदें पकड़ी थीं।
उन्होंने आशंका जताई कि इसी के चलते चोरों ने रिकॉर्ड चोरी करने का प्रयास किया होगा। जेई ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यालय के ताले तोड़कर विभागीय रिकॉर्ड चोरी करने के प्रयास की तहरीर पुलिस को सौंपी।