फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई गोलीकांड में पुलिस ने किया तमंचा बरामद

Sun, 17 Jul 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़ में रामगंगा बांध परियोजना के केंद्रीय भंडार खंड तीन में तैनात जेई मुकेश कुमार को गोली मारने के मामले में पुलिस जांच जारी है। एसओ विवेक राठी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक तमंचा बरामद कर लिया है। उधर, जेई को अब देहरादून रेफर किया गया है। शीघ्र ही पुलिस मामले का खुलासा कर देगी।
विज्ञापन

रामगंगा बांध परियोजना पर केंद्रीय भंडार खंड तीन में तैनात जेई मुकेश कुमार को गोली मारने के मामले में पुलिस की जांच जारी है। एसओ विवेक कुमार के अनुसार जांच में मेडिकल रिपोर्ट की आवश्यकता के लिए जेई को कोटद्वार से देहरादून रेफर कर दिया गया है। घटनास्थल से पुलिस ने गोली मारने में प्रयुक्त तमंचा व जेई का बैग बरामद किया है। बैग में सरकारी कागजात आदि है। जल्दी ही इस मामले का खुलासा हो सकता है। एसओ का कहना है कि पुलिस की सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। इस बारे में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जानकारी की जा रही है। वहीं अधीक्षण अभियंता (एसई) डीके शर्मा का कहना है कि बांध पर सुरक्षा अधिकारी को तैनात करने को विभाग लंबे समय से लिखा जा रहा है। सुरक्षा अधिकारी के अभाव में बैरियरों पर सुरक्षा और बांध पर सुरक्षा के इंतजाम को किसी तरह विभाग अंजाम दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें