फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद स्थल पर नमाज पढ़ने से पुलिस ने रोका

Mon, 22 May 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में हल्दौर के गांव पैजनियां के एक घर में सामूहिक रूप से नमाज अदा करने के विरोध में दूसरे पक्ष के लोगों के गांव में महापंचायत बुलाने का एलान करने से पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया। थाना प्रभारी निरीक्षक घर को मस्जिद के आकार में देखकर भड़क उठे।
विज्ञापन


उन्होंने यहां नमाज अदा करने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी। पुलिस ने गांव में पंचायत करने वालों को शांति व्यवस्था भंग करने की धाराओं में कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही गांव में  पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

गांव में एक घर में सामूहिक रूप से नमाज अदा करने को लेकर दो समुदायों के बीच  तनातनी है। एक पक्ष ने इसके खिलाफ गांव में महापंचायत बुलाने का ऐलान कर दिया धा। इस पक्ष ने न्यायालय में घर में सामूहिक रूप से नमाज अदा करने की इजाजत देने व घर को मस्जिदनुमा आकर देने के मामले में कोर्ट में याचिका डाल रखी है।
विज्ञापन

उधर, गांव में महापंचायत बुलाने की सूचना पर रविवार दोपहर   करीब 12 बजे थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्र फोर्स के साथ गांव पहुंचे। घर के निरीक्षण के दौरान वे इसका मस्जिदनुमा आकार देखकर भड़क उठे। उन्होंने कहा कि कोर्ट में यह मामला विचाराधीन है।

उन्होंने कोर्ट का आदेश आने तक कोई नई धार्मिक परंपरा शुरू नहीं करने को कहा और धार्मिक स्थल का निर्माण करने व नमाज अदा करने पर      पूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी है। घर की वीडियोग्राफी करा रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें