चांदपुर (बिजनौर)। डीएम विनोद पंवार व एसपी हरिनारायण सिंह के बाद हरकत में आई पुलिस ने पुलिस से ही मारपीट के आरोपी गांव यूसुफा के युवकों के खिलाफ दर्ज सात क्रिमिनल एक्ट हटा ली है। धारा हटने के बाद आरोपी बनाए गए 13 युवकों को सीओ कार्यालय से जमानत दी गई।
करीब डेढ़ माह पूर्व गांव यूसुफा व पुलिसकर्मियों के बीच भिड़ंत हो गई थी। मामले में 13 नामजद युवकों व 30 अन्य के खिलाफ पुलिस से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। ग्रामीणों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए भाकियू के बैनर तले तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था।
मंगलवार को तहसील दिवस में ग्रामीणों ने डीएम व एसपी से भी मामले की शिकायत की थी। इस पर डीएम ने उनको निष्पक्ष कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को युवकों पर लगाई गई सात क्रिमिनल एक्ट धारा रिपोर्ट से हटा ली गई। इसके बाद युवकों पर कोई गंभीर धारा नहीं थी। सीओ कार्यालय से 13 युवकों को जमानत दी गई।