फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से आ रही बस को बदायूं में लूटा

Thu, 03 Sep 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बस बिसौली होते हुए मूसाझाग (बदायूं) आ रही थी। सड़क पर पेड़ पड़े होने के कारण बस रुकते ही नकाबपोश पांच बदमाश बस में चढ़ गए। आधा दर्जन बदमाश बाहर खड़े रहे। बस में 40 यात्री सवार थे। असलहों के बल पर बदमाशों ने बस में सवार 35 यात्रियों की तलाशी लेते हुए रुपये लूट लिए। करीब 20-25 मिनट तक तक लूटपाट करने के बाद बदमाश भाग गए। करीब पांच बजे ड्राइवर कुंवरगांव थाने पहुंचा। कुंवरगांव एसओ मेराज अली ने आला अधिकारियों को खबर दी। सीओ सिटी आरएस धामा, सीओ बिसौली राजवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल को लेकर वजीरगंज और कुंवरगांव थाना पुलिस में तकरार हुई। इसके चलते लेखपाल को बुलाकर घटनास्थल का निर्धारण किया गया। बाद में एसएसपी सौमित्र यादव, एसपी देहात बालेंदुभूषण सिंह ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने दोपहर में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें