फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अवैध शराब बनाते कई पकड़े

Tue, 12 Feb 2019 12:10 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
नूरपुर में अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नूरपुर में पुलिस ने कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर तीन शराब माफिया को मिश्रित शराब, लहन के साथ गिरफ्तार किया है।      
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार के अनुसार रविवार रात गांव पूरनपुर नंगला निवासी शफीक अहमद को जंगल में कच्ची शराब बनाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मौके से 15 लीटर अपमिश्रित शराब, बाल्टी, मग, कीप, चाइनीज लैंप, दस पव्वे देशी शराब, 20 पव्वे खाली बरामद किए गए। गांव बीरबलपुर निवासी राजू उर्फ राजकुमार के घर छापा मारा तो वह कच्ची शराब तैयार करता मिला। पुलिस को मौके से 10 लीटर अपमिश्रित द्रव, कलर, यूरिया, बाल्टी, मग, कीप, दस पव्वे फाइटर मार्का और 20 पव्वे खाली बरामद हुए। पुलिस ने गांव अलीनगर पालनी निवासी पंकज को 15 लीटर अपमिश्रित द्रव 14 पव्वे शराब और उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों का चालान कर दिया है।

40 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा
नजीबाबाद में आबकारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह के निर्देशन में आबकारी व पुलिस टीम का नजीबाबाद क्षेत्र में कच्ची शराब के ठिकानों पर छापामारी अभियान जारी है। सोमवार को टीम ने गांव आजमपुर गाजी उर्फ गुढ़ा सराय में एक घर छापामारी की। घर से 40 लीटर कच्ची शराब, 250 लीटर लाहन तथा कच्ची शराब बनाने के उपकरण मिले। पुलिस ने आरोपी युवक अर्जुन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लाहन को मौके पर नष्ट किया। टीम में मनोज कुमार सिंह, संजीव कुमार, सविता चौधरी ने जलालाबाद, चौगांवा, गुलालवाली तथा मंडावली क्षेत्र में कच्ची शराब के ठिकानों पर छापामारी की।  वहीं, डीएफओ अखिलेखचंद मिश्र के निर्देशन में साहनपुर वन रेंज में अवैध कच्ची शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। एसआई हरवीर सिंह, रेंजर गजेंद्र सिंह यादव की संयुक्त टीम ने गुलालवाली जंगल क्षेत्र से 300 लीटर लहन बरामद किया।
विज्ञापन


103 लीटर शराब के साथ सात को दबोचा  
बिजनौर में पुलिस ने सोमवार को नगीना देहात, नूरपुर, थाना चांदपुर, किरतपुर व हीमपुर दीपा पुलिस में छापेमारी की। नगीना देहात थाना पुलिास ने गांव कोटकादर में पंकज कुमार के घर पर छापा मारकर 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। नूरपुर में गांव पालनी में पंकज कुमार के घर से फाइटर के 40 पव्वे, दस लीटर अपमिश्रित शराब सहित कुल 25 लीटर शराब बरामद की। शराब बनाने के उपकरण व एक किलो यूरिया भी बरामद हुआ। नूरपुर पुलिस ने गांव बूढ़पुर निवासी राजू के घर से दस लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण, गांव नंगला निवासी शफीक से 15 लीटर शराब, शराब में इस्तेमाल होने वाली रंग की एक डिब्बी, दस पव्वे शराब बनाने के उपकरण आदि बरामद किए हैं। चांदपुर में गांव बमरौली निवासी सुरेश से आठ लीटर कच्ची शराब, सुजातपुर राजपुर खादर में टीकम को दस लीटर कच्ची शराब, थाना किरतपुर में गांव भनेड़ी निवासी चतरू को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ दबोचा है।
विज्ञापन


धड़ल्ले से बिक रही है कच्ची शराब
राजा का ताजपुर। थाना  नूरपुर और स्योहारा क्षेत्र के कई गांवों में कच्ची, हरियाणा मार्का नकली शराब की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने आरोपियों को शराब के साथ पकड़ा, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने के चलते उनके हौसले बुलंद हैं। नूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढिकली बेड़ा में करीब एक वर्ष पूर्व जहरीली शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। भूतपुरी स्थित सरिया फैक्ट्री में भारी मात्रा में हरियाणा मार्का शराब पकड़ी गई थी। स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव पैंतिया, गल्लाखेड़ी, हरौली, मंगलखेड़ा, ठाटजट आदि में भी हरियाणा मार्का शराब बिक रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें