फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की चपेट में आकर युवक की मौत

Wed, 26 Aug 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजदारानगर। विदुर कुटी के पास डीसीएम से कुचलकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे बाद एसडीएम सदर के आश्वासन पर परिजनों ने जाम खोला।
विज्ञापन



थाना चांदपुर क्षेत्र के गांव खद्दन सियाली निवासी कृपाल सिंह 24 वर्षीय पुत्र अजब सिंह मंगलवार की दुपहर करीब ढाई बजे बाइक से बिजनौर से गांव जा रहा था। चांदपुर मार्ग पर विदुर कुटी के पास उसकी बाइक सामने से आ रही डीसीएम की चपेट में आ गई।

हादसे में डीसीएम के पहिए के नीचे आने पर अजब सिंह की मौके ही मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजन और गांव के लोग नेत्रपाल, फत्ते सिंह, जयप्रकाश, कपिल, गुलाब सिंह आदि ने चांदपुर-बिजनौर मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजनों ने आरोपी चालक को मौके पर बुलाने और मुआवजे की मांग की। करीब डेढ़ घंटे तक लगे जाम से दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर सहदेव मिश्र ने परिजनों को उचित मुआवजे का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम खोला। तब पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज पाई। इस दौरान शहर कोतवाल अजय गौतम, थाना प्रभारी हीमपुर दीपा व थाना प्रभारी हल्दौर आदि पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे।

हादसे में महिला सहित दो घायल
शेरकोट। ओवरटेक करते समय दो बाइकों में टक्कर हो गई, जिससे एक महिला सहित दो घायल हो गए। नहटौर के वाहिद और उनकी पत्नी आबिदा ने बताया कि वे बाइक से शेरकोट में पुत्री को लेने जा रहे थे। पेट्रोल पंप के पास मोड़ पर पीछे से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


 जिससे दोनों की बाइक हाईवे पर गिर गई। बताया कि बाइक सवार अफजलगढ़ थाने के गांव सुआवाला निवासी धर्मेंद्र है। तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें