फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बहनों के कत्ल का राज: कातिल दीदी ने उगला पूरा सच, पढ़िए गला घोंटकर क्यों उतारा मौत के घाट?

Fri, 17 May 2024 02:33 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Double Murder in Bijnor : बिजनौर में दो बहनों की हत्या करने वाली 10वीं की छात्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कातिल दीदी ने दोनों बहनों की गला घोंटकर हत्या क्यों की? आरोपी किशोरी ने पूछताछ में पूरा सच उगल दिया है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में नूरपुर के गांव गोहावर जैत में दसवीं की छात्रा ने अपनी सौतेली दो बहनों का गला घोंटकर मार डाला। आरोपी छात्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक बालिकाओं की उम्र सात साल और पांच साल है।

विज्ञापन


बताया गया कि बड़ी बहन ने इस वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब दोनों साथ में सो रही थीं।

दिल दहलाने वाली घटना देर रात उस समय घटी जब घर में मां के साथ पांच बहनें व एक छोटा भाई सो रहा था। दो बहनों की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से पवित्रा (5) व रितु उर्फ रिया (7) के शव बरामद किए। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास कई तथ्यों की जांच पड़ताल की।

वहीं, दोहरे हत्याकांड की सूचना पर एसपी नीरज जादौन भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आरोपी किशोरी गांव के ही स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा है। बताया जा रहा है कि किशोरी की मां ने करीब 11 साल पहले दूसरी शादी की थी।

बताया गया कि महिला बीमार रहती है। ऐसे में घर का कामकाज और दोनों छोटी बच्चियों की देखभाल भी आरोपी किशोरी को ही करनी पड़ रही थी। हालांकि आरोपी किशोरी ने शुरुआत में पुलिस को खूब उलझाने का प्रयास किया। उसने पुलिस को बताया कि घर में दो लोग घुस आए थे, जिन्होंने उसकी दोनों बहनों की हत्या कर दी। बार-बार बयान बदलने पर पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्याकांड का पूरा राज उगल दिया। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: Double Murder in Bijnor: दो बहनों को उतारा मौत के घाट, मां के पास सो रही थी दोनों, सामने आई वारदात की बड़ी वजह
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मृतकों की बड़ी बहन ने अपनी सौतेली दोनों बहनों का गला दबाकर हत्या की है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: बेटी चीखती रही; पर पिता करता रहा ताबड़तोड़ वार, टूट गई सांसों की डोर, बोला- इज्जत के खातिर मार डाला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें