फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनीर और उसके साथियों पर गैंगस्टर

Fri, 02 Sep 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
मुनीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर  में एनआईए अफसर तंजील अहमद हत्याकांड में हत्यारोपी मुनीर और उसके चार साथियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हत्यारोपी मुनीर समेत सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर में पुलिस की  ओर से स्योहारा थाने में रिपोर्ट  दर्ज करा दी गई है।  
विज्ञापन

दो अप्रैल की रात में स्योहारा थाने के सहसपुर क्षेत्र में कार सवार एनआईए अफसर तंजील अहमद की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। कार में उनकी पत्नी फरजाना को भी गोलियां लगी थी। उनकी पत्नी की मौत दिल्ली के एम्स में वारदात के करीब दस दिन बाद हो गई थी। इस वारदात में कुख्यात मुनीर का नाम आया था। पुलिस ने मुनीर के दो साथी रैय्यान व जैनी को दबोच कर केस का खुलासा किया था। 
इसके बाद पुलिस ने  मुनीर के दो और साथी रिजवान व तंजीम को दबोचा था। एसटीएफ नोएडा ने मुनीर को गाजियाबाद से पकड़ लिया था। पुलिस ने मुनीर को रिमांड पर लेकर धामपुर की पीएनबी कैश वैन से हुई 91 लाख की लूट की रकम से 10 लाख रुपये और रिवाल्वर बरामद किया था। पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन


अब अलीगढ़ में रिमांड पर आने की  बारी 
अलीगढ़। एनआईए अफसर तंजील अहमद हत्याकांड में गिरफ्तार कुख्यात शूटर मुनीर के अब अलीगढ़ में रिमांड पर आने की बारी है। उसे लखनऊ पुलिस ने भी पूछताछ के बाद कासना जेल दाखिल कर दिया है। उसके रिमांड पर आने पर आलमगीर सहित अन्य प्रमुख हत्याकांडों व प्रकरणों में रहस्य से पर्दा उठेगा। अलीगढ़ पुलिस ने लखनऊ के बाद अब कासना जेल में बी वारंट दाखिल कर दिया है।बिजनौर निवासी मुनीर को अलीगढ़ पुलिस आलमगीर हत्याकांड, कारोबारी फहद हत्याकांड, रेलवे मजिस्ट्रेट के गनर की हत्या और लूट के अलावा कई अन्य लूट, हत्याओं में पुलिस को रिमांड पर लेकर पूछताछ करनी है। जब से उसकी गिरफ्तारी हुई है, तब से पुलिस प्रयासरत है। मगर सफलता नहीं मिल रही। क्योंकि पहले उसे दिल्ली  फिर बिजनौर और अब लखनऊ पुलिस ने रिमांड पर लिया था। तमाम प्रयास के बाद अब यह खबर मिली है कि उसे लखनऊ पुलिस ने  कासना जेल दाखिल कर दिया है। सीओ तृतीय राजीव सिंह बताते हैं  कि उसके खिलाफ बी वारंट अब कासना जेल दाखिल कर दिया  गया है। जल्द ही रिमांड आवेदन कर उसे रिमांड पर लिया  जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें