बिजनौर के चंदक में पांच बच्चों के पिता और तीन बच्चों की मां पंचायत में एक साथ रहने पर अड़ गए। पंचों ने बच्चों का हवाला देकर दोनों के मिलने पर पाबंदी लगा दी और दोनों को परिजनों के साथ जाने को कहा।
पंचों के फरमान के आगे विवाहित प्रेमी-प्रेमिका को झुकना पड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक, एक गांव के एक व्यक्ति के पांच बच्चे हैं। उसका प्रेम प्रसंग गांव की ही एक महिला से चल रहा है। महिला के भी तीन बच्चे हैं।
तीनों के प्रेम प्रसंग के चर्चे काफी समय से गांव में चल रहे थे। परिजनों ने व्यक्ति के प्रेम प्रसंग का विरोध किया तो उसने आए दिन पत्नी से मारपीट शुरू कर दी। इस मामले में बुधवार को गांव में पंचायत हुई। दोनों के परिजनों ने उनके प्रेम प्रसंग से घर में क्लेश होने का दुखड़ा रोया।
विवाहित प्रेमिका प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ गई। पंचों ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए विवाहित प्रेमी-प्रेमिका को एक-दूसरे से दूर रहने का फरमान सुनाया। दोनों ने पंचायत के फैसले को स्वीकार कर लिया।