फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन से लापता हो गई विवाहिता

Mon, 08 May 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
चांदनी पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद में गोरखपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन से एक विवाहिता रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई। तीन माह पहले विवाह सूत्र में बंधी विवाहिता अपने पति के साथ गोरखपुर से देहरादून जा रही थी। नजीबाबाद आउटर पर ट्रेन के रुकते ही अचानक विवाहिता लापता हो गई।
विज्ञापन


देहरादून की एमडीडीए कॉलोनी केदारपुरम निवासी दिवांकर तिवारी का विवाह पांच फरवरी 2017 को हुआ था। गोरखपुर से वह अपनी पत्नी चांदनी पांडेय को लेकर आ रहा था। गोरखपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस से दंपति को सहारनपुर उतरना था। पांच मई को रवाना हुए दंपति की ट्रेन नजीबाबाद से छह मई को रनथ्रू गुजरी थी। दिन में करीब 12 बजे सेंट मेरी फ्लाईओवर के निकट अचानक ट्रेन आउटर पर रुकी, तभी नवविवाहिता चांदनी पांडेय अचानक ट्रेन से लापता हो गई। उस समय पति दिवांकर तिवारी सोया हुआ था।

एसी में सफर कर रहे यात्रियों ने आउटर पर ट्रेन रुकने पर उसकी पत्नी को उतरते देखे जाने की बात कही। पति दिवांकर तिवारी ने नजीबाबाद जीआरपी एवं सिविल पुलिस को विवाहिता के रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता होने की सूचना दी। 
विज्ञापन

उधर, ट्रेन से महिला के रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता होने पर दोनों परिवार विवाहिता की खोजबीन के लिए नजीबाबाद पहुंच गए। विवाहिता के पति की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें