फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजगंज जेल भेजनेे की अनुमति िमली

Sun, 18 Dec 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के एडीजे (प़ॉक्सो कोर्ट) मुमताज अली ने पेद्दा हत्याकांड में जेल  में बंद भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी मौसम को बिजनौर से महाराजगंज जेल भेजे जाने की अनुमति  जेल अधीक्षक को प्रदान कर दी  है। कोर्ट ने ऐश्वर्य चौधरी का    जेल नियमावली के अनुसार   उपचार कराने और उसे तय   तिथियों पर कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक की ओर से प्रार्थना पत्र देकर कहा गया था कि    शासन द्वारा दो नवंबर को ऐश्वर्य चौधरी को प्रशासनिक आधार पर बिजनौर जेल से महाराजगंज   जेल स्थानांतरित किए जाने के आदेश प्राप्त हुए हैं। इसके लिए  उन्हें अनुमति प्रदान की जाए।  नियत तिथि पर ऐश्वर्य चौधरी को कोर्ट में पेश किया जाता रहेगा।  इस मामले में ऐश्वर्य चौधरी की तरफ से कहा गया कि उसकी      बैक बोन की डिस्क स्लिप होने       के कारण उन्हें चलने फिरने में परेशानी हो रही है। लीवर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर भी   बढ़ा हुआ है। इस कारण उसकी हालत खराब है। अगर उसे स्थानांतरित किया गया तो उसके जीवन को खतरा हो सकता है।      उसे राजनीतिक विद्वेष के कारण उत्पीड़न करने के लिए स्थानांतरित किया जा रहा है। वह पेशे से अधिवक्ता हैं। उसके जेल में रहने से किसी को कोई परेशानी नहीं है। जेल अधीक्षक की ओर से कहा गया कि अभियुक्त ऐश्वर्य के विरोधी समुदाय के बंदियों    की संख्या जेल में अधिक है। कारागार में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ा है। इससे ऐश्वर्य चौधरी   की जान को खतरा है। इसलिए प्रशासनिक कारणों से ऐश्वर्य   को स्थानांतरित किया जाना आवश्यक है। इस मामले में जेल अधीक्षक द्वारा लिखित रूप   से न्यायालय में कहा गया कि   कोर्ट के निर्देशानुसार ऐश्वर्य    चौधरी का मेडिकल परीक्षण मेरठ मेडिकल कॉलेज में कराया गया है। उसका चिकित्सकों की सलाह पर उपचार किया जा रहा है। जेलर ने कोर्ट में उपस्थित होकर कहा   गया कि आरोपी के चलने फिरने   की स्थिति में ही उसे स्थानांतरित किया जाएगा।  
इस मामले में कोर्ट ने अपने आदेश में एक से दूसरे जनपद   में आरोपी को स्थानांतरित किए    जाने के मामले में माननीय उच्च न्यायालय की विधि व्यवस्था का जिक्र किया और कहा कि ऐश्वर्य चौधरी को नीयत तिथियों में न्यायालय में उपस्थित रहने की शर्त पर जेल स्थानांतरित करने की अनुमति दी जाती है। जेल   प्रशासन की ओर से अब ऐश्वर्य चौधरी को महाराजगंज जेल में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें