फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमामबाड़ा में मदरसा छात्र की हत्या

Sun, 10 Feb 2019 11:06 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
बच्चे का शव बरामद होने के बाद परिजनों के साथ मोहम्मद गाजी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शेरकोट में कस्बे के मोहल्ला इमामबाड़ा में शनिवार की दोपहर लापता हुए दस वर्षीय मदरसा   छात्र की हत्या कर दी गई। रविवार को उसका शव घर से करीब 30 मीटर की दूरी स्थित मसजिद के पीछे पड़ी दो बोरियों से बरामद हुआ। पुलिस ने हत्या का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। उधर, पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी ने पुलिस से जल्द से जल्द हत्यारों का पता लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी इमामुद्दीन ने रविवार की दोपहर पुलिस को दी तहरीर में बताया की वह मजदूरी करता है। शनिवार को भी वह क्षेत्र में ही मजदूरी करने गया था। दोपहर करीब 12 बजे उसका 10 वर्षीय पुत्र मोहम्मद फैजान मदरसे से पढ़ कर आने के बाद उसे खाना खाने के लिए बुलाने आया था। उसने खाना खा लेने की बात कर कर बेटे को वापस भेज दिया। काम खत्म कर जब वह घर पहुंचा तो परिजनों ने बताया की फैजान अभी तक नहीं लौटा है। इसके बाद बेटे की तलाश हुई तो अब तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। उसने पुलिस पुत्र की सकुशल बरामदगी की मांग की है। इसके बाद वह घर लौट गया। इमामुद्दीन के मुताबिक, शाम को उसे सूचना मिली कि घर के निकट ही मस्जिद के पीछे दो बोरियों में बंद एक बालक का शव मिला है। वह मौके पर पहुंचा तो शव फैजान का होने पर उसके होश उड़ गए। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई।
सूचना पर थानाध्यक्ष पंकज तोमर मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। बताया कि बालक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है। होंठ जरूर नीले पड़ हुए है। हत्या कैसे की गई? इसके लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। इसके अलावा परिजनों से भी मामले की जानकारी ली जा रही है। उधर, सूचना पर पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी ने भी मौके पर जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया और पुलिस ने हत्यारों का जल्द से जल्द पता लगाकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

किसी से रंजिश नहीं : इमामुद्दीन
शेरकोट में इमामुद्दीन के मुताबिक उसकी तो किसी से कोई रंजिश भी नहीं है। पता नहीं किसने और क्यों उसके बालक की हत्या की है। उसकी तमन्ना थी कि वह किसी तरह से बच्चों को अच्छा लिखा पढ़ा कर देश का होनहार नागरिक बनाए, पर किस्मत ने उसका लाडला छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें