फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बर्फ मूर्ति कला में भारतीय टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्ण नाथ (लखीमपुर खीरी)। जापान के नयोरो में हुई इंटरनेशनल स्नो स्कल्पचर कंपटीशन जापान कप 2019 में भारत की अभ्युदय टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तीन सदस्यीय टीम में जिले के लाल रजनीश वर्मा भी शामिल रहे।
विज्ञापन

गांव बंबिहा निवासी रजनीश वर्मा ने अमर उजाला को फोन से बताया कि वह इस समय जापान में है। जनवरी में उन्होंने जापान के नयोरो में होने वाली 19वीं अंतर्राष्ट्रीय बर्फ मूर्ति कला प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। नई दिल्ली विश्व समन्वयक संघ के सहयोग से भारत की तीन सदस्यीय अभ्युदय टीम में उनका चयन हुआ। रजनीश के साथ बिहार कैमूर के रवि प्रकाश और मध्य प्रदेश सिंगरौली के सुनील कुमार कुशवाहा शामिल रहे। इस प्रतियोगिता में 8 देशों की 11 टीमों में 33 मूर्तिकारों ने भाग लिया। 5 फरवरी से 9 फरवरी तक चली प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने माइनस 25 डिग्री तापमान में भगवान विष्णु के वाराह अवतार पर आधारित बर्फ मूर्ति कला का प्रदर्शन कर भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित किया। प्रतियोगिता में भारत की टीम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। द्वितीय स्थान रूस की टीम को और तीसरा स्थान थाईलैंड की टीम को मिला। रजनीश ने बताया कि इससे पूर्व जनवरी में चीन में हुई अंतर्राष्ट्रीय बर्फ मूर्ति कला प्रतियोगिता में भी उनकी टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें