फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल कटार को जान का खतरा

Sun, 11 Dec 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में मनोज राणा मर्डर के बाद वेस्ट यूपी के शातिर अपराधी  उधम सिंह का गैंग मेरठ जेल में बंद बिजनौर के बदमाश कपिल कटार के पीछे पड़ गया है। उधम का गैंग मनोज राणा मर्डर का बदला लेने के लिए कपिल कटार को ठिकाने लगाना चाहता है। कपिल कटार ने उधम सिंह गैेग समेत कई अपराधियों से अपनी जान को खतरा बताकर सुरक्षा मांगी है। कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कपिल कटार ने बुलेट प्रूफ जैकेट दिलाने की मांग की है। 
विज्ञापन

 मंडावर थाने के गांव मौजमपुर सूजान निवासी  कपिल कटार ने कई  साल पहले बिजनौर में सुनील ढाका को मौत के घाट उतार दिया था। इससे बाद अधिवक्ता कपिल विश्नोई का मर्डर भी कराया था। कपिल कटार इन दिनों मेरठ जेल में बंद है। 
22 जुलाई को बिजनौर के मोहल्ला नई बस्ती में मनोज राणा पर शूटरों ने ताबड़तोड़ गोली बरसाकर मौत के घाट उतार दिया था। इस मर्डर में मेरठ जिले का एक शूटर मेरठ जिले का अनुभव , बिजनौर निवासी अरुण कबाडी , वरुण, अलीम व नगर पालिका का सभासद सार्थक उर्फ विक्की सलाखों के पीछे है। बुलंदशहर का शूटर अमित ठाकुर पुलिस के हाथ नहीं आया हैं। पुलिस के मुताबिक अमित व अनुभव ने मनोज राणा का मर्डर किया था। मनोज राणा उधम सिंह गैंग से जुड़ा था। 
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक उधम सिंह का गैेग मनोज राणा मर्डर का बदला लेने के लिए कपिल कटार को ठिकाने लगाना चाहता है। कपिल कटार के परिजनों के मुताबिक मेरठ से बिजनौर पेशी पर आने के दौरान मवाना बाईपास के पास पहले भी कपिल पर शूटर हमला  कर चुके हैं। कपिल कटार ने अपनी जान का खतरा बताकर पुलिस के आला अफसरों से सुरक्षा मांगी हैं। सुनील ढाका मर्डर की सुनवाई अंतिम दौर में चल रही र्है। कपिल कटार ने एडीजे द्वितीय बिजनौर की कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर अपनी सुरक्षा  के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें