फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटा पड़ा था तार, स्कूल जाते छात्र की करंट से मौत

Wed, 07 Oct 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। साइकिल से स्कूल जा रहे छात्र की सड़क किनारे टूटे एचटी करंट के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव लक्खूवाला निवासी मुकेश त्यागी का 12 वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ त्यागी माडर्न पब्लिक स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। वह भरत विहार कॉलोनी में मां के साथ किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार सुबह वह साइकिल से स्कूल जा रहा था।

मंडावर मार्ग पर महादेवपुरम के पास किसी वाहन से बचने के प्रयास उसने साइकिल को सड़क से नीचे उतार लिया। इस दौरान वहां पर टूटे पड़े एचटी लाइन के तार की चपेट में आ गया और वह बुरी तरह से झुलस गया।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल लाया गया, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद भी किशोर की साइकिल करंट से  बहुत देर तक जलती रही। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

अधिकांश विद्युत लाइनों के हैं जाल गायब
एचटी करंट की विद्युत लाइन के नीचे तारों का जाल बांधा जाता है, लेकिन आबादी व आबादी के आस-पास की अधिकांश पुरानी विद्युत लाइनों के नीचे बंधे जाल गायब हो गए हैं।

जाल बंधे न होने से आए दिन एचटी करंट की चपेट में आने से हादसे बढ़ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक विद्युत कर्मचारियों की मिलीभगत से ही एचटी करंट की विद्युत लाइनों के नीचे से जाल गायब हुए हैं। ये तार कब और कैसे गायब हुए, इसका किसी के पास जवाब नहीं है। एसडीओ विद्युत ब्रह्मपाल सिंह का कहना है कि हादसे वाली जगह आबादी क्षेत्र से बाहर है।
विज्ञापन


उन्होंने कहना है कि आबादी क्षेत्र में भी एचटी लाइन की गार्डिंग (लाइन के नीचे जाल) कम जगह पर है। आगामी योजना में गार्डिंग का काम कराया जाएगा।

पढ़ाने के लिए ले रखा था  मकान
मुकेश त्यागी किसान है और गांव में खेती करते हैं। बच्चों को पढ़ाने के लिए उन्होंने भरत विहार कालोनी में किराए का मकान ले रखा था। उनकी पत्नी बिजनौर में ही बच्चों के पास रहती थी। बेटे की मौत से पति-पत्नी सदमे की हालत में है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें