बढ़ापुर में बढ़ापुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत शाहलीपुर कोटरा से सटी खो नदी में एक वृद्ध का शव मिला है। शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बृहस्पतिवार की शाम बढ़ापुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत शाहलीपुर कोटरा उर्फ गांवड़ी के समीप स्थित खो नदी के बीच झाड़ियों में किसी ग्रामीण को शव पड़ा दिखाई दिया। ग्रामीण के शोर मचाने पर लोग नदी किनारे एकत्र हुए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार गौतम ने ग्रामीणों के सहयोग से वृद्ध के शव को नदी से बाहर निकलवाया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव 60 से 65 वर्ष के बीच के किसी व्यक्ति का शव है, जिसके शरीर पर मात्र सफेद रंग का कुर्ता है।
वृद्ध के शरीर पर कहीं कोई चोट का निशान भी नही है। यह माना जा रहा है कि शव किसी दूसरे स्थान से बहकर यहां आई है। शव तीन-चार दिन पुराना लगता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।