फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर किया बदनाम, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 01 May 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर में दहेज की मांग पूरी न होने के चलते शादी टूटने के मामले में शनिवार रात उस समय नया मोड़ आ गया, जब युवक की मां ने फेसबुक और अन्य सोशल साइटों पर जहर खाने वाली युवती के प्रति आपत्तिजनक और बदनाम करने वाली भाषा का प्रयोग किया।
विज्ञापन


पुलिस ने इसके बाद उनके खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी दिव्यांश को गिरफ्तार कर लिया है। नगर निवासी एक युवती की शादी स्थानीय डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग निवासी गेस्ट हाउस संचालक हिमांशु गोयल के पुत्र सिद्धार्थ गोयल के साथ तय हुई थी।

ह मई को दोनों की शादी प्रस्तावित थी। युवती पक्ष का आरोप है कि शादी से दस दिन पहले ही दहेज में मनमुताबिक रकम नहीं मिलने पर युवक पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। युवती व उसके परिजनों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका।
विज्ञापन


युवती पक्ष की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने युवक, उसके पिता व मां के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद से ही आरोपी तीनों लोग घर से फरार बताए गए हैं।

उधर, शनिवार रात मामले में नया मोड़ तब आया, जब युवक की मां और उसके भाई ने फेसबुक समेत दूसरी सोशल साइट के जरिये युवती के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। 
आरोपियों ने पूरे घटनाक्रम का जिम्मेदार युवती और उसके परिजनों को ठहराते हुए उनके नाम भी सार्वजनिक कर दिए। इसकी जानकारी मिलते ही युवती पक्ष में रोष व्याप्त हो गया। पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की।

इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट कायम कर आरोपी के छोटे भाई दिव्यांश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे फेसबुक पर की गई पोस्ट की बाबत जानकारी जुटाने में लगी है।

इस संबंध में सीओ हरिमोहन सिंह का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। कोतवाल संजय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर सोशल साइट पर  टिप्पणी करने के मामले में  आरोपियो के खिलाफ रिपोर्ट कायम कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें