फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी पति ने पत्नी को गोली से उड़ाया

Sun, 19 Nov 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
बिजनौर के हीमपुरदीपा में शराबी पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पति शराब के नशे में आए दिन महिला के साथ मारपीट करता था। पति-पत्नी के बीच शराब पीने को लेकर अक्सर विवाद रहता था। घटना की पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव शुदनीपुर रावटी निवासी कुशलपाल उर्फ बंटू पुत्र नरेश पाल सिंह का विवाह करीब 11 वर्ष पूर्व गांव नियामताबाद थाना स्योहारा निवासी महिपाल सिंह की पुत्री अनीता (32) के साथ हुआ था। उनके दो पुत्र आदित्य दस वर्ष और छोटू आठ वर्ष के हैं। शुक्रवार रात करीब दस बजे घर पर बने दो मंजिले मकान में पति कुशलपाल ने अनीता की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। गोली अनीता के गले में लगी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुत्री की हत्या की खबर सुनकर पहुंचे मायके वालों ने शनिवार को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। मृतका के भाई कामेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि अनीता के साथ उसका पति कुशलपाल उर्फ बंटू मारपीट करता था। अनीता इसका विरोध करती थी। इस वजह से आए दिन घर में विवाद रहता था। चचेरे ससुर डॉ. मनवीर और सास अतरो देवी पत्नी नरेश कुशलपाल को अनीता को पीटने के लिए उकसाते थे। वहीं गांव वालों का कहना है कि शुक्रवार को भी कुशलपाल घर पर शराब पीकर पहुंचा था। अनीता ने उसके शराब पीने का विरोध किया तो वह उससे गाली गलौज करने लगा और गोली मार दी। हीमपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक शक्ति सिंह के मुताबिक घटना के बाद से कुशपाल और उसके परिजन फरार हैं। अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि कुशलपाल शराब पीने का आदि था, इस बात पर पति-पत्नी में खूब विवाद होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें