फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या में गिरफ्तारी

Sun, 06 Nov 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़ में दहेज के लिए महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मृतका के पति को एक माह पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 
विज्ञापन

गांव रतपुरा (मुरादाबाद) निवासी अशोक कुमार ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उसने अपनी  पुत्री नीलम की शादी 2013 में गांव हरेवली निवासी देवेंद्र पुत्र जगदीश के  साथ की थी। आरोप है कि नीलम के ससुराल पक्ष के लोग उसे आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित  करते थे। कई बार आरोपियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। 23 जून को महिला की हत्या कर दी गई। पीड़ित पिता ने हत्या का आरोप मृतका के पति देवेंद्र, सास रुक्मिणी और ससुर जगदीश सिंह पर लगाया था। आरोप था कि आरोपियों ने महिला को जहरीला पदार्थ देकर मार डाला। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पति को एक माह पहले  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना के बाद से सास और ससुर फरार चल रहे थे। 
पुलिस ने शनिवार को आरोपी सास और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, कोतवाल राजकुमार  शर्मा का कहना है कि दोनों आरोपी दहेज हत्या के मामले में नामजद हैं। पुलिस  विवाहिता के पति को पहले जेल भेज चुकी है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में छानबीन अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें