फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 06 Nov 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती में  शव रखकर नांगल-चंदक मार्ग पर जाम लगाने वालों पर पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कसा है। प्रदर्शनकारी 25 ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

नांगलसोती के गांव सौफतपुुर में एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक पक्ष के फुरकान की मौत हो गई थी। 
सौफतपुर क्षेत्र में ग्रामीणों ने फुरकान के शव के साथ शुक्रवार को नांगल-चंदक मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। लगभग दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन करने वालों को पुलिस ने वीडियो क्लीपिंग के आधार पर चिह्नित किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारी 25 ग्रामीणों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ राज्य राजमार्ग का आवागमन बाधित करने, पुलिस के साथ अभद्रता और हाथापाई करने की रिपोर्ट दर्ज की है। 
नांगलसोती थाना के दरोगा पद्म सिंह की ओर से दर्ज मामले में जिन 25 ग्रामीणों को नामजद किया गया है। उनमें रिजवान, इरशाद, आफताब, महताब, आरिफ, वकील, सुक्खे, शाहिद, नौशाद, फुरकान, फरीद, साबिर, मकसूद, उस्मान, फहीम, खलील, नफीस, यूनुस, राशिद, आशिक, सईद, असगर, सलमान आदि रहे। आरोपियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें