फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान नहीं खोलने देंगे

Fri, 07 Apr 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
हल्दौर में लाठी डंडे लेकर जाम लगातीं नवादा तुल्ला की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेहड़ में बादीगढ़ सुआवाला मार्ग पर शराब की दुकान बंद कराने के लिए महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि वह किसी भी कीमत पर मार्ग पर दुुकान नहीं खुलने देंगी। महिलाओं ने एसडीएम  से शिकायत कर मामले में जांच कर अवैध ढंग से स्थापित दुकान को हटवाने की मांग की।  
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को बादीगढ़ चौराहे से दो सौ मीटर की दूरी पर दुकान खुलने की सूचना पर गांव हर्रायावाला की महिलाएं काफी संख्या में ठेके पर पहुंच र्गइं। महिलाओं को देख शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए। महिलाओं ने  हाईवे के आसपास शराब की बिक्री के विरोध में हंगामा किया। महिलाओं का कहना है कि जहां शराब की दुकान खोली गई है, उससे कुछ दूर एक इंस्टीट्यूट है।

मार्ग पर इंस्टीट्यूट की छात्राओं की आवाजाही रहती है।  अभिभावकों का कहना है कि इंस्टीट्यूट के पास दुकान खुलने से छात्राओं के साथ अनहोनी की आशंका है।  आरोप है कि शराब कारोबारियों ने सुप्रीम कोर्ट के मानकों को भी ठेका खोलने में नजरअंदाज कर दिया है।
विज्ञापन


पांच सौ मीटर के बजाए दो सौ मीटर पर ही दुकान खोल दी गई  है। महिलाओं ने चेताया यदि प्रशासन ने जांच कर मानकों के  विपरीत खोली गई दुकान को नहीं हटवाया तो वह दुकान आग के हवाले कर देंगी। प्रदर्शनकारियों में सावित्री, मालती, मुन्नी, पुष्पा, उमा, पूनम, फूलवती,  दुलारी, वीरो, रेखा, शकुंतला,  रिंकू,  घासीराम, सुरेश आदि रहे। 

हल्दौर में गांव नवादा तुल्ला में अवैध शराब की बिक्री कर रहे सेल्समैनों के पीछे महिलाएं लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़ीं। सेल्समैन जान बचाने के लिए जंगल की ओर भाग गए। इसके बाद महिलाओं ने हाईवे पर जाम लगा दिया। आक्रोशित महिलाओं ने शराब से लदी डीसीएम के चालक व परिचालक को बंधक बना लिया। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने उन्हें छुड़ाया। दो दिन पहले गांव नवादा तुल्ला की महिलाओं ने हाईवे स्थित अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों को बंद करा दिया था। इसके बाद से सेल्समैन क्षेत्र में चारी-छिपे शराब बेच रहे थे। महिलाओं को इसकी भनक लग गई। फूलवती, रीना देवी, सुनीता देवी, पूर्व प्रधान वती, गंगा देई, क्रांति देवी, इंद्रा देवी व शारदा देवी आदि की टुकड़ियां सेल्समैनों की तलाश में जुट गईं। बृहस्पतिवार सुबह आक्रोशित महिलाओं ने शराब बेचते सेल्समैन को देख लिया। महिलाएं लाठी-डंडे लेकर शोर मचाती हुई उसके पीछे दौड़ पड़ीं। महिलाओं ने सेल्समैन को पकड़ा और शराब से भरे थैले छीनकर बोतलें फोड़ दीं।

धामपुर में  नहटौर मार्ग पर गांव ढक्का में शराब की दुकान बंद कराने के लिए गांववासियों ने हंगामा किया। दुकान हटाने की मांग को लेकर काफी देर तक नहटौर हाईवे भी जाम किया। 
गांववासियों ने चेताया कि यदि मानक विपरीत गांव के पास दुकान खुली तो दुकान में आग लगा दी जाएगी।  प्रदर्शन करने वालों में  राजेंद्र सिंह, सुरेश, राजो, सविता, रामरती, कौशल्या आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें