फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर ट्रक लूटा

Thu, 16 Feb 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर में लूट, चोरी व नकबजनी की तीन अलग-अलग वारदात में बदमाश एक ट्रक, करीब 15 लाख रुपये की ज्वेलरी, नकदी व अन्य सामान ले गए। पुलिस ने पीड़ितों की रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उनके साथ बदसलूकी की।
विज्ञापन

बुधवार रात दिल्ली-पौड़ी नेशनल हाईवे पर शहर से कुछ दूरी पर  स्थित आदेश अग्रवाल के निर्माणधीन बैंक्वेट हाल की पिछली दीवार फांदकर तीन तमंचाधारी  अंदर घुसे। बदमाशों ने चौकीदार परवेंद्र को कब्जे में लेकर पिटाई की और उसका मोबाइल फोन तोड़कर फेंक दिया। चौकीदार को एक पेड़ से बांधकर बदमाश वहां खड़ा ट्रक लूटकर फरार हो गए। आदेश अग्रवाल का कहना है कि पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेने की जगह उनके साथ बदसलूकी की। दूसरी वारदात मुख्य बाजार स्थित अनूप अग्रवाल के यहां हुई। अनूप अग्रवाल अपने दोमंजिला मकान का ताला लगाकर घूमने चले गए। बीस मिनट बाद लौटे तो मकान का      ताला खुला पड़ा था। बदमाश अलमारी में रखे करीब सात लाख रुपये के सोने के आभूषण व तीन लाख की नकदी चुरा ले गए।  आरोप है कि मौके पर गए एक पुलिसकर्मी ने मकान स्वामी के  साथ  बदसलूकी की। 
तीसरी वारदात में मौज्जमपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित  मुहल्ला झंडा निवासी विकास रस्तोगी की किराना परचून की दुकान के पीछे वाली दीवार में             नकब लगाकर बदमाशों ने भीतर रखा लगभग 5 लाख रुपये का किराना का सामान चुरा लिया। बदमाश यह सामान डीसीएम में भरकर ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें