फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजगढ़ में पुत्रवधू की हत्या

Wed, 31 Aug 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
दो हत्यारोपी पुलिस के हत्थे चढ़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के मंडावर में महिला की हत्या कर उसका शव राजगढ़ क्षेत्र के झाड़ियों में फेंक दिया गया था। हत्या का आरोप महिला के सास-ससुर और एक रिश्तेदार पर लगा है। महिला सोनिया के शव की शिनाख्त उसके पति ने कर दी है। मंडावली पुलिस ने सोनिया के हत्यारोपी सास-ससुर और एक संबंधी को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। मंडावली थानाध्यक्ष की ओर से तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत राजगढ़ के प्रधान के पति ब्रह्मपाल की सूचना पर मंडावली पुलिस ने 15 अगस्त को गांव राजगढ़ क्षेत्र में झाड़ियों से एक महिला का शव बरामद किया था। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। दो सप्ताह बाद मंडावली पुलिस घटना के खुलासे में सफल हुई। थानाध्यक्ष सतीश यादव ने बताया कि मृतका के पास से मिले मोबाइल नंबर से उसके मुरादाबाद क्षेत्र के होने की संभावना जताई गई थी। इस वजह से मृतका का फोटो एवं अन्य जानकारियों का इश्तहार मुरादाबाद थाने में चस्पा कराया गया। इश्तहार देखकर मृतका के पति प्रशांत ने मंडावली थाने से संपर्क किया। उसने पुलिस को बताया कि मृतक महिला उसकी पत्नी सोनिया (32) थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रशांत से जानकारी कर पुलिस हरिद्वार से उसके पिता सुरेंद्र यादव, मां गुड्डी देवी एवं संबंधी दिग्विजय को थाने ले आई। तीनों से सख्ती से की गई पूछताछ में उन्होंने सोनिया की हत्या करना कबूल कर लिया। 
सुरेंद्र यादव ने बताया कि वह मुंहबोले साले दिग्विजय के साथ हरिद्वार में रहकर काम करता है। पत्नी गुड्डी व पुत्रवधू सोनिया मुरादाबाद में ही रह रही थीं। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक गुड्डी 11 अगस्त को पुत्रवधू सोनिया को उसके डेढ़ वर्षीय पुत्र के साथ यह कहकर हरिद्वार लेकर पहुंची कि कुछ दिन हरिद्वार में घूमकर लौटेंगे। 13 अगस्त को सोनिया को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ दिया गया। सोनिया के बेहोश होने पर उसे बाइक से पूर्वी गंगनहर बाईपास मार्ग पर लाया गया। यहां उसका गला घोंटकर हत्या कर शव झाड़ियों में डाल दिया गया। पुलिस द्वारा हत्या का कारण पूछने पर सुरेंद्र व गुड्डी ने बताया कि सोनिया का चाल चलन ठीक नहीं था। 
विज्ञापन

हत्या करने के खुलासे से प्रशांत टूट गया।  सुरेंद्र यादव, गुड्डी देवी एवं दिग्विजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया। हत्यारोपियों के पास से मिले डेढ़ वर्षीय बच्चे को उसके पिता प्रशांत के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें