बिजनौर में जिलाधिकारी जगतराज ने निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों को निर्देश दिए कि बगैर नोटिस दिए किसी भी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से न काटा जाए। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवकाश की अवधि में कार्यालय बंद न रखे जाएं।
जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन संबंधी बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मतदाता सूची में पात्रों का नाम शामिल किया जाए और अपात्रों का नाम काट दिया जाए। उन्होंने बताया कि इसी के साथ विधान परिषद क्षेत्र अर्थात एमएलसी मतदाता सूची को नए सिरे से बनाने का कार्य भी जारी है। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि इस महत्वपूर्ण कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र राम, सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, बीडीओ और ईओ मौजूद थे।