फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापिका की मौत के मामले में पति गिरफ्तार

Sun, 30 Oct 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के सरकारी स्कूल में तैनात अध्यापिका की मौत के मामले में नालागढ़ पुलिस ने पति विशाल मोदगिल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतका सीमा शर्मा की मां संतोष रानी की शिकायत पर धारा 306 के तहत दर्ज मामले के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि महिला की वीरवार को जहरीले पदार्थ से तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद पति ने ही महिला को नालागढ़ अस्पताल में दाखिल करवाया था। आरोपी पति का काफी समय से एक विदेशी महिला के साथ शादी को लेकर विवाद चल रहा था। 

विदेश जाने के लिए आरोपी ने अपनी पत्नी के नाम पर 18 लाख का लोन लेकर विदेशी महिला के पास जाने की पूरी तैयारी भी कर ली थी। लेकिन पेशे से सरकारी स्कूल टीचर सीमा ने वीरवार को अपने पति से तंग आकर जहर पदार्थ निगल लिया। 
विज्ञापन


मृतका की मां के अनुसार आरोपी पत्नी से केवल अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करता था। पारिवारिक कार्यक्रमों और त्यौहारों में भी वह घर पर नहीं रहता था। इस बात को लेकर सीमा काफी परेशान रहती थीं। दोनों के एक बेटा और एक बेटी भी है। 

एसपी बशेर सिंह ने कहा कि नालागढ़ थाना में धारा 306 के तहत दर्ज मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पति द्वारा पत्नी के नाम पर 18 लाख का लोन लिया था। साथ ही आरोपी के विदेशी महिला के साथ संबंधों की भी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें