Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में एक किशोरी के साथ दरिंदगी की गई और उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। पीड़ित पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुजफ्फरनगर में चरथावल के एक गांव निवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने वीडियो वायरल कर दी। उधर, पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्रामीण ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री करीब 10 दिन पहले पशुओं का चारा लेने खेत पर गई थी। आरोप है कि गांव निवासी आरोपी ने किशोरी को गन्ने के खेत में खींच कर दुष्कर्म किया।
बताया गया कि पीड़िता की अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। वहीं, आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर किशोरी को जान से मांरने की धमकी दी। सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने पूरी घटना मां को बताई। पीड़ित पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।