फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में आग से एक लाख का सामान जला

Sat, 11 Mar 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़ में गांव हर्रावाला में बंद पड़े एक विधवा के मकान में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग से करीब एक लाख रुपये कीमत का सामान जल गया। लोगों ने किसी तरह से बिजली आपूर्ति बंद कराने के बाद आग पर काबू पाया। आग से मकान में दरार आ गई है।
विज्ञापन

गांववासियों ने बताया कि गांव की शमशीदा मकान को बंद कर बाहर रहती है। उसके पति की काफी दिन पहले मौत हो गई। बच्चे बाहर रहते हैं। बृहस्पतिवार रात शमशीदा के बंद मकान में अचानक आग लग गई। मकान से निकली लपटों को देख लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। बताया जाता है कि जिस समय आग लगी, इस दौरान बिजली आ रही थी। लोगों ने आग पर काबू पाने से पहले बिजली को बंद कराया। तब जाकर किसी प्रकार से बाल्टियों से पानी फेंककर आग पर काबू पाया। हादसे के बारे में गांववासियो ने शमशीदा को अवगत करा दिया है। समाचार लिखे जाने तक शमशीदा गांव में नहीं पहुंच सकी थी। ग्रामीणों के मुताबिक, घर में कोई सामान उपयोग लायक नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें