फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला की सिर कटी लाश के मामले में नया मोड़, पति ने यह कहकर पुलिस को चौंकाया, प्रेमी ने उतारा था मौत के घाट

Thu, 14 Mar 2024 08:41 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : बिजनौर में महिला की सिर कटी लाश के मामले में नया मोड़ आ गया है। वहीं, थाने पहुंचे पति ने यह कहकर पुलिस को चौंका दिया।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में नजीबाबाद के गांव सबलपुर बीतरा में सिर कटी महिला की लाश मिलने के प्रकरण का खुलासा होने के बाद नया मोड़ सामने आया है। महिला का शव लेने पहुंचे उसके पति छोटे सिंह ने बेटा कहां है कहकर पुलिस को चौंका दिया। महिला जालंधर से अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ लापता हुई थी।

विज्ञापन


गांव सबलपुर बीतरा के खादर क्षेत्र में 10 मार्च को महिला का सिर कटा शव मिलने के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया। बृहस्पतिवार को पूनम का जालंधर निवासी पति छोटे सिंह महिला का शव लेने थाने पहुंचा और पुलिस से बेटा कहां है कहकर पुलिस को चौंका दिया।

छोटे सिंह का कहना है कि पूनम के दो बेटे और एक बेटी है। आठ वर्षीय करनजीत, पांच वर्षीय शोभिता जालंधर में रहते हैं, जबकि तीन वर्षीय जितेंद्र को पूनम अपने साथ लेकर पांच महीने पहले जालंधर से लापता हुई थी। महिला के पति छोटे सिंह ने उसके बेटे के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई है।

बेटे की कोई जानकारी नहीं होने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस महिला के बेटे की तलाश में पूनम के प्रेमी हत्यारे सहित पकड़े गए हत्यारोपियों से संपर्क साधा। मामले में पुलिस ने महिला के ताहरपुर निवासी प्रेमी रोहिताश, उसके पिता रघुवीर सिंह, बिजनौर के गांव बेगावाला निवासी मौसेरे भाई होरी को गिरफ्तार किया। जबकि चौथा आरोपी धामपुर निवासी रोहित अभी भी फरार है।

थाने में दिनभर भटका महिला का पति
महिला के शव का बिजनौर बैराज में अंतिम संस्कार के बाद छोटे सिंह अपने बेटे की जानकारी के लिए नांगल थाने में देर शाम तक भटकता रहा। पुलिस छोटे सिंह को कभी फरार आरोपी के पास उसके बेटे के होने का तर्क देती तो कभी हरिद्वार में होने का तर्क देती। देर शाम तक छोटे सिंह को उसके बेटे के संबंध में सही जानकारी नहीं मिल सकी।

यह भी पढ़ें: सियासत: भाजपा ने वेस्ट UP की चार सीटों पर नहीं खोले पत्ते, सस्पेंस बरकरार, दावेदार हो रहे बेकरार
विज्ञापन

महिला के हत्यारोपी प्रेमी के हरिद्वार में कुछ संबंधियों के पास पूनम के बेटे के होने की जानकारी मिली है। पूनम के बेटे की बरामदगी के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। - देश दीपक सिंह, सीओ, नजीबाबाद

यह भी पढ़ें: UP: हाथों की मेहंदी नहीं छूटी और उजड़ गया सुहाग, दो दिन पहले हुई थी शादी, रिंकू की मौत से गांव में पसरा मातम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें