फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बुलेट सवार युवकों ने आईटीआई के छात्र को मारी गोली, हालत गंभीर, बिजनौर के लिए रेफर

Mon, 27 Sep 2021 06:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

नजीबाबाद में बुलेट सवार युवकों ने एक छात्र को गोली मार दी। युवक की हालत ज्यादा गंभीर है और उसे बिजनौर के लिए रेफर किया गया है। वहीं हमला करने वाले एक युवक को लोगों ने दबोच लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
गोली लगने के बाद युवक की हालत गंभीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के नजीबाबाद में एक छात्र को गोली मार दी गई। बताया गया कि छात्र की हालत ज्यादा गंभीर है और उसे बिजनौर के लिए रेफर किया गया है। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: धर्मांतरण: मौलाना कलीम ने रिमांड पर खोले अहम राज, एटीएस ने अब मेरठ के लावड़ से युवक को उठाया

ये है मामला
बताया गया कि चार बुलेट पर सवार युवकों ने मैजिक वाहन से उतारकर आईटीआई के नगला पिथौरा निवासी छात्र राजीव कुमार के पेट में गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक गिर पड़ा। वहीं हालत गंभीर होने के चलते उसे बिजनौर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: भारत बंद: मेरठ में हाईवे पर सजी हुक्के की चौपाल, किसानों के चक्का जाम से जनता हुई बेहाल, देखें तस्वीरें

वहीं मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बुलेट सवार एक युवक को दबोच लिया। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। उधर, घटना की सूचना मिलने पर सीओ मौके पर पहुंचे। सीओ ने पूरे मामले की जानकारी ली और पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें