नजीबाबाद में बुलेट सवार युवकों ने एक छात्र को गोली मार दी। युवक की हालत ज्यादा गंभीर है और उसे बिजनौर के लिए रेफर किया गया है। वहीं हमला करने वाले एक युवक को लोगों ने दबोच लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बिजनौर के नजीबाबाद में एक छात्र को गोली मार दी गई। बताया गया कि छात्र की हालत ज्यादा गंभीर है और उसे बिजनौर के लिए रेफर किया गया है। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की।
ये है मामला
बताया गया कि चार बुलेट पर सवार युवकों ने मैजिक वाहन से उतारकर आईटीआई के नगला पिथौरा निवासी छात्र राजीव कुमार के पेट में गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक गिर पड़ा। वहीं हालत गंभीर होने के चलते उसे बिजनौर के लिए रेफर किया गया है।
वहीं मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बुलेट सवार एक युवक को दबोच लिया। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। उधर, घटना की सूचना मिलने पर सीओ मौके पर पहुंचे। सीओ ने पूरे मामले की जानकारी ली और पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।