फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामी मुनीर का बी वारंट दाखिल

Tue, 05 Jul 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
बदशाम मुनीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में सीजेएम अर्पणा पांडे ने एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद व उनकी पत्नी फरजाना की हत्या करने व धामपुर में पीएनबी कैश वैन से 91 लाख की लूट करने के आरोपी मुनीर का बी वारंट जारी किया है। बी वारंट धामपुर में पीएनबी की कैश वैन से 91 लाख की लूट में ही जारी किया गया है। स्योहारा पुलिस ने तंजील अहमद व उनकी पत्नी फरजाना हत्याकांड में मुनीर का बी वारंट अभी नहीं मांगा है।
विज्ञापन

मुनीर को नोएडा में एसटीएफ ने दबोचा था। मुनीर स्योहारा के सहसपुर में एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद व उनकी पत्नी फरजाना की हत्या करके फरार हुआ था। पुलिस ने उस पर दो लाख का इनाम घोषित किया था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि बीते साल दिसंबर के अंत में धामपुर में पीएनबी की कैश वैन से अपने साथी के साथ 91 लाख की लूट भी मुनीर ने ही की थी। बैंक लूट में मुखबिरी करने के शक में ही उसने तंजील अहमद की हत्या की थी। स्योहारा व धामपुर पुलिस के प्रार्थना पत्र पर सीजेएम अर्पणा पांडे ने चार जुलाई के लिए गाजियाबाद की डासना जेल में बंद मुनीर का सीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए बी वारंट जारी किया गया था। 
धामपुर व स्योहारा पुलिस जब गाजियाबाद बी वारंट लेकर पहुंची, तो पता चला कि मुनीर को दिल्ली पुलिस ने दस जुलाई तक पुलिस कस्टडी रिमांड पर ले लिया था। धामपुर पुलिस ने सोमवार को मुनीर के बी वारंट के लिए प्रार्थना पत्र अदालत में पुन: पेश किया। इस पर एसीजेएम अर्पणा पांडे ने मुनीर का बी वारंट जारी कर उसे 12 जुलाई को कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें