फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्य की जमानत पर सुनवाई 27 को

Wed, 26 Oct 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के पेद्दा कांड में आरोपी बनाए गए भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी मौसम की जमानत याचिका पर मंगलवार को पुलिस की केस डायरी न आने पर जिला जज कोर्ट में सुनवाई नहीं हो पाई। इस मामले में सुनवाई की अगली तिथि 27 अक्तूबर नीयत की गई है।
विज्ञापन


16 सितंबर को गांव पेद्दा में हुई घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में 29 लोगों के नाम रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने विवेचना के दौरान भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी मौसम का नाम भी केस में शामिल कर लिया था। जबकि वो रिपोर्ट में नामजद नहीं थे। मंगलवार को ऐश्वर्य चौधरी की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी। जिला शासकीय अधिवक्ता हजूर मेंहदी जैदी द्वारा न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल कर कहा गया कि पुलिस केस डायरी नहीं आ पाने के कारण इस मामले में बहस किया जाना संभव नहीं है। बहस के लिए कोई अन्य तिथि दी जाए। इस पर जिला जज ने सुनवाई के लिए 27 अक्तूबर की तिथि नीयत करते हुए डीजीसी को केस से जुड़े समस्त कागजात के साथ मंगवाने के आदेश दिए। पुलिस की केस डायरी के माध्यम से दुबारा सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें