फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी के बाद बौरेकी में पथराव

Mon, 08 Feb 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
 जलालाबाद में  बौरेकी में मामूूली कहासुनी के बाद एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। पुलिस गांव पहुंचकर भीड़ को खदेड़ा। एक पक्ष ने आगजनी करने और दूसरे पक्ष ने जेवर लूट ले जाने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों ने पुलिस को घटना की तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन


नजीबाबाद तहसील क्षेत्र के गांव बौरेकी निवासी वसीम रोजगार सेवक है। गांव का शहजाद मनरेगा मजदूर है। दोनों में शनिवार की शाम मनरेगा मजदूरी को लेकर कहासुनी हो गई थी। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया था। शनिवार सुबह शहजाद पक्ष का शकील खेत पर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में वसीम पक्ष के युवकों ने उसके साथ मारपीट की। सूचना मिलने पर एक ही समुदाय के दो पक्षों में मारपीट के साथ पथराव शुरू हो गया।

दोनों पक्षों में पथराव से गांव में हड़कंप मच गया। अचानक मजदूरपेशा जमीर अहमद के छप्पर में किसी ने आग लगा दी। जमीर अहमद ने दूसरे पक्ष पर आगजनी का आरोप लगाया। इस दौरान जमीर के संबंधी अहमद हसन के घर पर भी पथराव हुआ। जिसमें एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। उधर, दूसरे पक्ष के फहीम ने गांव के ही दो युवकों पर घर में घुसकर तोड़फोड़ करने तथा पत्नी निशा के आभूषण लूटने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल गांव पहुंच गया। घरों की छतों पर खड़ी भीड़ और मार्गों पर जगह-जगह ग्रुपों में खड़े ग्रामीणों को पुलिस ने खदेड़ा। कुछ ही देर में गांव में सन्नाटा पसर गया। गांव पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ जानलेवा हमला करने की तहरीर पुलिस को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें