बिजनौर के पैदा गांव में एक युवक पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक का शव गांव के पास ही बाग में पड़ा मिला। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार को शाम के समय शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पैदा में कब्रिस्तान के पास एक बाग में युवक का शव पड़ा मिला। जिसकी शिनाख्त विजेंद्र (25) पुत्र बुद्धू कश्यप निवासी पैदा के रूप में हुई। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ सिटी संग्राम सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे।