फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न कांपे हाथ, न दहला कलेजा: मामा ने भांजे पर कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार, हत्या से फैली सनसनी, सामने आई वजह

Wed, 15 May 2024 11:21 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor Murder Case : बिजनौर में एक व्यक्ति ने अपने भांजे पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए। हत्या से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। उधर, बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के बेगावाला में छोटे भाई के साथ खेत पर पानी देने जा रहे युवक की मामा ने रंजिश के चलते कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। हमले में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने इकबाल और साजिद को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


थाना कोतवाली शहर के ग्राम बेगावाला निवासी इस्तखार और पड़ोसी इकबाल पक्ष में रंजिश चल रही है। बुधवार की रात इस्तखार के पुत्र इंतजार उर्फ भूरा (26) अपने छोटे भाई जावेद (24) के संग खेत में पानी चलाने जा रहे था।

Trending Videos

आरोप है कि मामा इकबाल पक्ष के लोगों ने दोनों भाइयों पर चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में इंतजार की मौत हो गई, जबकि जावेद गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं, घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल जावेद को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इंतजार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

यह भी पढ़ें: UP: महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि आज, सिसौली में किसान भवन पर टिकैत बंधुओं ने दी आहुति

विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नही दी गई। मृतक राज मिस्त्री का काम करता था। इंतजार अपने पीछे गर्भवती पत्नी छोड़ गया है। इस मामले में पुलिस ने इकबाल और साजिद को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: कातिल पिता: जिसे गोद में खिलाया, उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उस बेटे ने गिरेबां पकड़ा तो दी मौत की सजा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें