फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बिजनौर। कोर्ट के आदेश पर भाकियू कार्यकर्ता बाबूराम तोमर ने भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह के खिलाफ उनके खिलाफ संगठन में साजिश रखने व मानसिक आघात पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ता व पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बाबूराम तोमर ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली शहर में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 11 नवंबर 2018 को दिखंबर के बारे में अनाप शनाप लिखे कुछ पर्चे रात में अंधेरे में सड़कों पर बिखेरे गए थे। इसकी रिपोर्ट नांगल थाने में दर्ज कराई गई थी। इस मामले में संगठन की जांच कमेटी ने जांच करने के बाद निर्णय देने की बात कही थी। लेकिन दो दिन बाद ही कमेटी पदाधिकारियों की ओर से उनको छह महीने तक संगठन में पदमुक्त करने का आदेश जारी किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने अपने आदेश में कहा था कि इस मामले में दिगंबर सिंह पुलिस कार्रवाई समाप्त कराएं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। कहा कि दिगंबर सिंह ने कूटरचित तरीके से पदाधिकारियों का बयान जारी कराया था। कहा कि पदाधिकारियों का आदेश दिगंबर सिंह ने अपने हाथ से ही लिखा था। कहा कि दिगंबर सिंह के इस कृत्य से उन्हेें मानसिक आघात पहुंचा है। जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह के अनुसार उन्हेें रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें