फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 लाख की कोकिन के साथ दो तस्करों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर। पुलिस ने दो व्यक्तियों को 400 ग्राम कोकीन पाउडर के साथ दबोचा है। बरामद कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 60 लाख रुपये हैं। सीओ ब्रजराज सिंह ने दोनों आरोपियों का चालान करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

सीओ नजीबाबाद ब्रजराज सिंह के मुताबिक मंगलवार रात करीब आठ बजे गांव शाहपुर सुक्खा स्थित बस स्टैंड पर दो युवकों को पुलिस ने संदिग्ध हालत में पकड़ा। पूछताछ में दोनों युवकों ने अपने पास नशीला पदार्थ कोकीन होने की बात कही। दोनों युवकों के पास से अलग-अलग पैकेट में 400 ग्राम कोकीन मिली हैं। पकड़े गए युवकों ने युवकों में राहुल सिंह कश्यप पुत्र सुभाष सिंह निवासी ग्राम शहापुर सुक्खा से 250 ग्राम कोकीन का पैकेट और बेगराज सिंह पुत्र थानी सिंह निवासी ग्राम सिसौना से 150 ग्राम कोकीन का पैकेट बरामद हुआ। बरामद कोकीन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 60 लाख रुपये हैं। पुलिस के मुताबिक पकडे़ गए दोनों व्यक्ति काफी समय से कोकिन के अवैध कारोबार से जुडे़ थे। पुलिस दोनों पर काफी दिनों से नजर रख रही थी। कोकिन दोनों कहां से लाते हैं पुलिस यह पता लगाने में जटी है। पुलिस कोकिन के अवैध कारोबार से जुड़े बाकी लोगों को भी खंगालने में जुट गई है। पकड़े गए दोनों व्यक्ति अपने को बेकसूर बता रहे हैं। उनका कहना है कि असली आरोपी तो कोई और है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें