फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खाद्य व्यापारियों पर लगा 26 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिजनौर। एडीएम प्रशासन ने खाद्य पदार्थ के नमूने फेल होने पर पांच व्यापारियों पर 26 हजार का जुर्माना लगाया है। लगातार नमूना फेल होने के बाद और जुर्माना लगने के बाद भी व्यापारी अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे थे।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसबी सिंह और मोहित कुमार ने मंडावर के गांव शहबाजपुर के अनिल कुमार गोयल व धामपुर के महेंद्र कुमार के मावे, नजीबाबाद के वाहिदनगर के सुरजीत सिंह की नारियल बर्फी, हल्दौर के गांव नवादा के शिवम कुमार और बिजनौर के काजीपाड़ा के आकिब के यहां से मिश्रित दूध का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था, जो जांच में फेल पाए गए। इसके बाद विभाग ने पांचों व्यापारियों के खिलाफ एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल की कोर्ट में वाद दायर किया था। एडीएम प्रशासन ने अनिल और आकिब पर चार-चार हजार, महेंद्र कुमार, सुरजीत सिंह, शिवम पर छह-छह हजार का जुर्माना लगाया है। एडीएम प्रशासन ने लगातार खाद्य पदार्थ के नमूने फेल होने पर जुर्माने लगाने के बाद भी खाद्य व्यापारी सुधार नहीं रहे हैं। अभिहित अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि लगातार मिलावट करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें