फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रशेखर ने हमेशा शक्ति और पैसे की राजनीति को दरकिनार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को उनकी पुण्यतिथि पर चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा शक्ति और पैसे की राजनीति को दरकिनार किया था।
विज्ञापन

रविवार को लोहिया नगर स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह यादव ने कहा कि चंद्रशेखर एक ऐसा नेता थे जिन्होंने हमेशा शक्ति और पैसे की राजनीति को दरकिनार किया था। हमेशा सामाजिक बदलाव एवं लोकतांत्रिक राजनीति पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री हमेशा समाज के शोषित एवं वंचित तबके के लोगों की आवाज बुलंद की। आदर्शों के कारण आपातकाल स्थिति के दौरान उन्हें जेल में डाल दिया गया था। शशिकांत गोयल, अजीम अहमद, फैसल जफर, महेश यादव, नवनीत गोला, सूरजीत यादव, संजीव यादव, विजय गुर्जर, रोहित यादव, डॉ.धर्मवीर गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें