फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयपाल मर्डर का नहीं हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपाल की पत्नी का साझेदार पर गबन का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
स्योहारा (बिजनौर)।
18 माह पूर्व हुए विजयपाल हत्याकांड में पुलिस ने भले ही फाइनल रिपोर्ट लगा दी हो। मगर, अब उसमें नया मोड़ आ गया है। विजयपाल की पत्नी ने अपने पति के करीबी दोस्त पर लाखों रुपये के गबन का आरोप लगाकर साझे के मेडिकल स्टोर मे ताला डाल दिया है। यह दोस्त मर्डर के समय विजयपाल के साथ था।
डेढ़ वर्ष पूर्व चीनी मिल के हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर चार दोस्तों के साथ लौट रहे विजयपाल सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। विजय पाल सिंह भाजपा नेता के साथ मेडिकल स्टोर के स्वामी तथा गांव खलीलपुर के पूर्व ग्राम प्रधान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार विजय पाल सिंह को गोली बेहद करीब से मारी गई थी। इसके कारण पुलिस की शक की सुई उसके साथ मंदिर गए दोस्तों पर गई थी। पुलिस ने तीन दोस्तों को थाने बुलाकर पूछताछ भी की थी। चौथे दोस्त और विजयपाल के साथ मेडिकल स्टोर में पार्टनर को पुलिस ने थाने बुलाने का प्रयास किया तो उसने घर जाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। इसके बाद विजयपाल के परिजन उसे निर्दोष मानने लगे थे। जबकि इस दोस्त पर भी कुछ लोग हत्या का शक जता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले से जांच सीओ धामपुर और सीओ नगीना को सौंपी गई। कोई ठोस सबूत और गवाह न मिलने के कारण पुलिस ने चारों दोस्तों को क्लीन चिट देकर इस केस में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। चार दिन पूर्व विजयपाल की पत्नी और उसके बेटे मेडिकल स्टोर पर पहुुंचे और ताला डाला दिया। मेडिकल स्टोर को विजयपाल का दोस्त ही चला रहा था। परिजनों ने इस दोस्त पर लाखों रुपये के गबन का आरोप लगाया गया है। एसओ धर्मपाल सिंह के मुताबिक विजयपाल मर्डर में फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है। विजयपाल की पत्नी के मेडिकल स्टोर में ताला डालने की कोई शिकायत पुलिस के पास नहीं आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें