फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरीन हत्याकांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। थाना क्षेत्र के उझारी कस्बे बहुचर्चित शहरीन हत्याकांड के दूसरे आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

18 फरवरी को सात वर्षीय शहरीन पुत्री शमीम अहमद गायब हो गई थी। 19 फरवरी को उसका शव घर के पीछे ईंटों के ढेर पर मिला। पुलिस ने उझारी के मोहल्ला कुरैशियान निवासी इकराम को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया। जबकि दूसरा आरोपी जाहिद फरार चल रहा था। शहरीन के शव को जाहिद ने अपने बाथरूम में छिपाए रखा था। बाद में ईंटों के ढेर पर फेंक दिया था। रविवार को पुलिस ने दूसरे आरोपी जाहिद को उझारी के मोहल्ला शाही चौक के एक घर से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष किरनपाल सिंह ने बताया की दोनों आरोपियों के विरुद्ध पोक्सो अधिनियम के तहत सख्त कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें